शोरूम में लगी आग, कई बाइक जलकर हुईं खाक

रुड़की, 7 जून। दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित हीरो कंपनी के एक बाइक शोरूम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखी कई बाइक जलकर राख हो गईं। शोरूम कर्मचारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कर्मचारी काबू नहीं कर पाए. जिसके बाद कर्मचारियों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बता दें कि, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित हीरो कंपनी के बाइक शोरूम में अचानक ही आग लग गई। कंपनी के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कर्मचारियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने करीब 200 बाइक को जलने से बचा लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।