विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

 

IMG-20210605-WA0029-300x150 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम. बिट्टू कर्नाटक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने साथियों के साथ लोअर माल रोड,चिन्तेश्वर महादेव मन्दिर परिसर,भूमि देव मन्दिर पी0डब्लू0डी0कालोनी तथा आस पास की बंजर भूमि पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया ।

कर्नाटक ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन के रक्षण के समान है साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न कर उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है ताकि हमें शुद्व प्राण वायु एवं स्वच्छ जल प्राप्त होता रहे । उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड में जिस प्रकार पर्यावरण का दोहन हो रहा है यह मानव जाति के लिये अति हानिकारक है और लगातार आ रही प्राकृतिक आपदायें इसका मुख्य कारण है ।

IMG-20210605-WA0030-300x170 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जब सम्भव हो अपने घरों के आस पास तथा रिक्त स्थान में पौध रोपण कार्य अवश्य कर उनका संरक्षण करना चाहिये साथ ही जल स्श्रोतों की साफ-सफाई कर इनके संरक्षण का कार्य करना चाहिये और आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करना चाहिये ।

कर्नाटक ने कहा कि वर्तमान कोरोना आपदा के दौरान भी हमें प्राण दायिनी आक्सीजन गैस का महत्व समझ आ गया है और प्रकृति में संतुलन बनाये रखने हेतु आवश्यक है कि हम पर्यावरण सरंक्षण के कार्य को प्राथमिकता दें ।

IMG-20210605-WA0033-300x169 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

वृहद वृक्षारोपण के दौरान चैडीपत्ती/सदाबहार /फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा अनेक व्यक्तियों को एक-एक पौध देकर अपने घरों में लगाये जाने का अनुरोध किया गया । इस अवसर पर डा.करन कर्नाटक,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,गौरव अवस्थी,मनीष तिवारी,शुभम् जोशी प्रकाश मेहता,अजय बिष्ट,प्रयाग दत्त जोशी,सुमित बिष्ट,कैलाश उप्रेती,सन्तोष जोशी आदि लोग उपस्थित थे ।
IMG-20210605-WA0034-300x170 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।