मैक्स अस्पताल में मरीजों के सामान चोरी होने का सिलसिला जारी

देहरादून, 1 जून। कोरोनाकाल में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले लगातार प्रकाश में आ रहे है। इतना ही नही अस्पताल में भी मरीजों के सामान की कोई सुरक्षा गारंटी नही है। मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के मोबाइल चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को अस्पताल से मोबाइल चोरी होने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मामले में इंद्रा नगर कालोनी निवासी राकेश परमार ने बताया कि उनके भाई विनीत राणा को कोरोना के कारण 26 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 मई को विनीत राणा की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद मैक्स अस्पताल ने विनीत राणा का मोबाइल व सामान नहीं लौटाया व ना ही सामान ढूंढने में कोई दिलचस्पी दिखाई। अस्पताल के अंदर से मोबाइल चोरी के दूसरे मामले में यमुना कालोनी निवासी कृष्ण पल्लव चमोला ने बताया कि उनकी माता तोषी चमोला को कोरोना संक्रमण के चलते 10 मई को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 23 मई को उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से सामान वापस मांगा गया तो स्टाफ ने मोबाइल नहीं लौटाया। पुलिस ने इन मामलों का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।