15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोटद्वार। पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान ने जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया  था। उसी  क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने  थाना क्षेत्रान्तर्गत चैंकिंग के दौरान  एक व्यक्ति राकेश ध्यानी को झण्डी चैड़ पूर्वी लॉ कॉलेज पास से 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफतार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।