उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
देहरादून। मंगलवार को चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह के सात बजे से खिली चटख धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
पिछले कई दिनों से मौसम में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे से ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई। रात को गर्मी ने अपना खूब प्रकोप दिखाया। भीषण गर्मी के चलते लोगों को पंखों, कूलर आदि से राहत नहीं मिली।  सुबह करीब सात बजे से ही चटख धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दिन चढ़ने के साथ-साथ गर्मी का असर भी बढ़ता गया। हालांकि, तापमान करीब 32 डिग्री तक रहा। लेकिन, उमस अधिक होने से लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिला। बाजारों में निकले लोग यहां-वहां छांव की तलाश करते दिखे, तो घरों में लोग पंखों के साथ कूलर आदि का सहारा लेते दिखाई दिए।
कोरोना काल के चलते ठंडा पड़ा शीतल पेय का बाजार भी गर्म हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ बाजारों में कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, जूस, गन्ने का रस, लस्सी, शिकंजी आदि की डिमांड़ बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव-गांव तक गन्ने के रस बेचने वालों के साथ शिकंजी और आईसक्रीम बेचने वालों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।