कांग्रेस कोरोना के खिलाफ चलाये हल्ला बोल अभियान : चौहान

कांग्रेस कोरोना के खिलाफ चलाये हल्ला बोल अभियान : चौहान

देहरादून 29 जून, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस को थाली थाली और हल्ला बोल अभियान चलाना है तो वह लोगो के बीच जाकर सेवा कार्य करके और कोरोना के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला सकती है। देश में तीसरी लहर की आशंका के चलते इलाज के साथ जागरूकता की जरुरत अधिक होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति में नफा नुकसान की अधिक सोचती है और चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। उसकी मंशा महज सत्ता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि डीज़ल और पेट्रोल की समस्या अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतो में आयी तेजी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में वैट अधिक लगने के कारण कीमतें अधिक है,लेकिन इस और कांग्रेस का ध्यान नहीं है। जबकि भाजपा शासित प्रदेशो में वैट काफी कम है। और मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत भी प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर टैक्स और कम करने जारही है । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वैट 25 प्रतिशत से कम है। कांग्रेस कभी वैक्सीन के नाम पर राजनीति कर रही है तो कभी महंगाई के नाम पर।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जनता के बीच जाने के बजाय वह आम आदमी पार्टी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। 2 साल से कोरोना की चलते देश के ओधोगिक क्षेत्र और व्यवसाय पर बड़ी मार पड़ी है और केन्द्र हो या राज्य सरकार अभी जीवन बचाने पर ध्यान है। भाजपा की ओर से महज सेवा कार्य किए जा रहे हैं और कांग्रेस को भी अभी सँयम के साथ लोगो के बीच सेवाकार्य में उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।