प्रीतम नेता प्रतिपक्ष बनने को राजी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की विधानसभा में विधायक दल के नेता की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी है, लेकिन शर्त के साथ. सिंह ने शर्त रखी है कि वह विधानसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे अगर उनकी जगह उनके नजदीकी व्यक्ति को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा जाए। आपको बता दें कि पिछले दिनों इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से ही उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था। और कांग्रेस पार्टी लगातार विमर्श करते हुए इस पद के लिए उपयुक्त नेता के बारे में विचार कर रही थी। सोमवार को उत्तराखंड में इस महती भूमिका के बारे में हुई एक बैठक में सिंगल लाइन का प्रस्ताव पास किया गया था कि विधायक दल का नेता सोनिया गांधी चुनेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक नए विधायक दल के नेता की घोषणा संभव है। पार्टी औपचारिक तौर पर विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान कर सकती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।