सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन’’ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

जल्द दूर होंगी पेंशन संबंधी विसंगतियां।

‘‘सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन’’ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

*देहरादून 20 जून, 2021, आज सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में केंट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं से अवगत कराया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं को उनके द्वारा पूर्व में भी उठाया गया था। इनके द्वारा – अंशदान कटौती को कम करने, सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों के भुगतान तथा जीवित प्रमाण – पत्र उसी बैंक में जमा किए जाने की सुविधा जहां से पेंशन ली जा रही है, – संबंधि मुख्यतः तीन मांग रखी गई थीं। जिन्हें आज मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आश्वस्त किया गया है कि पेंशनर्स की तीनों मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन प्रदेश संरक्षक आरएस परिहार, पूनम नैटियाल, राजीव गुरूंग, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, अनुज कौशल, दीपक पुंडीर, विष्णु गुप्ता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।