उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में आया रिक्टर स्केल 3.7 का भूकंप

उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में आया रिक्टर स्केल 3.7 का भूकंप

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। नैशनल सेंटर ऑफ सिस्मॉलजी के अनुसार, सोमवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई।

इससे पहले आज सुबह लद्दाख में 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि कि भूकंप लेह में सुबह छह बज कर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केन्द्र 34.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.43 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन में 18 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई अब तक कोई सूचना नहीं है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।