सचिन पायलट पहुंचे मंगलौर में विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर

सचिन पायलट पहुंचे मंगलौर में विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर

रुड़की। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट मंगलवार दोपहर के समय मंगलौर में विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काजी निजामुद्दीन को सांत्वना दी। काजी निजामुद्दीन की माता का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसके बाद दोनों ने करीब आधे घंटे तक एक कमरे में वार्ता की। कमरे को बंद रखा गया। जब पत्रकार ने उन्हें राजस्थान के संबंध में पूछा तो उन्होंने कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि वह केवल काजी निजामुद्दीन से मिलने आए थे। काजी निजामुद्दीन से उनके पारिवारिक संबंध है। उनके पिता भी बड़े काजी से अक्सर मिला करते थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।