मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन।

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन।

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में लेखक एवं गायक  सुभाष बड़थ्वाल के गीत ‘‘ धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत के व्यक्तित्व एवं कृतृत्व पर आधारित इस गीत को श्री बड़थ्वाल ने स्वयं ही लिखा एवं गाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जनता से जुड़े जन नेता है, उनके सादगी एवं जन लोकप्रियता से प्रेरित होकर उनके द्वारा इस गीत की रचना की है। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना की है।

इस अवसर पर विधायक  शक्तिलाल शाह, भाजपा प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग  राजीव तलवार,  अजेन्द्र अजय आदि उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।