अलखनंदा नदी में लगाई महिला ने छलांग.

अलखनंदा नदी में लगाई महिला ने छलांग.
स्थान- श्रीनगर गढ़वाल
रिपोर्ट- संतोष मिश्रा

IMG-20210618-WA0063-195x300 अलखनंदा नदी में लगाई महिला ने छलांग.
श्रीनगर: पौड़ी जनपद के श्रीनगर में पंच पीपल में एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी है. महिला टिहरी जनपद की रहने वाली बताई जा रही है.
बता दें, टिहरी के दमोली गांव की (पोस्ट ऑफिस अंजनीसैंण) 31 वर्षीय अंजली नाम की महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा ली. छलांग लगाने वाली जगह से महिला का आधार कार्ड भी मिला है. फिलहाल, अभी तक पता नहीं चला है कि महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई है? श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि महिला की खोजबीन में एसडीआरएफ के साथ-साथ गोताखोर भी लगे हुए हैं. जिस जगह से महिला ने छलांग लगाई है, वहां पर पानी का बहाव बहुत तेज है. जिस कारण महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल महिला की खोजबीन जारी है.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बाइट-एसआई(रणबीर रमोला)
फोटो-महिला का आधार कार्ड

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।