मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुँचे पर्यटन मंत्री

मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुँचे पर्यटन मंत्री

अल्मोड़ा। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा के मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मल्ला में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से जानकारी प्राप्त की और स्वयं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के मल्ला महल का इतिहास काफी पुराना है। इसे हैरिटेज के रूप से संरक्षित कर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे उप जिला अधिकारी सीमा विश्वकर्मा सहित उपस्थित थे इसके बाद सतपाल महाराज एनआईसी में कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग करने के लिए चले गए । इधर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने यहां पहुंचे पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से बातचीत की और उन्हें मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्य के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।