कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टी कहना दुर्भाग्यपूर्णःहरीश रावत

देहरादून, 10 जून। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के शीर्ष नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरीश रावत ने कहा कि जितिन प्रसाद का जाना कांग्रेस के मुंह पर चांटा है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि जितिन प्रसाद ने भाजपा में शामिल होने के बाद पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टी बताया था।
हरीश रावत ने कहा कि जिस पार्टी के खिलाफ वे और उनका पूरा परिवार दशकों तक लड़ा उसी पार्टी में शामिल होना उनके लिए आश्चर्यजनक है। किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसान का साथ भारत की अर्थव्यवस्था का साथ है। हरीश रावत ने कहा कि जितिन प्रसाद का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है। हालांकि उन्होंने कहा कि हर नेता का पार्टी में विकल्प मौजूद है। यूपी कांग्रेस में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं।दूसरे पार्टी से नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि यह स्थानीय नेतृत्व तय करता है। जहां जरूरत है वहां शामिल किया जाता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।