कोरोना संक्रमण से केन्द्रीय मंत्री निशंक की हालत बिगड़ी,एम्स में भर्ती

देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते तबीयत खराब होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से इनकी हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। निशंक (61 वर्ष) ने कहा था कि वे रिपोर्ट आने के बाद से चिकित्सकीय सलाह का पालन कर रहे हैं। मंत्री ने ट्वीट किया था, आपको सूचित करना है कि मेरी कोविड-19 जांच में आज संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं अपने चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवा व उपचार करा रहा हूं। आप सभी से आग्रह है कि हाल में जो भी मेरे सम्पर्क में आए हैं, वे ध्यान दें और अपनी जांच करायें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।