उत्तराखंड 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

उत्तराखंड 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

देहरादून: सीबीएसई और आईसीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। जैसा कि संभावना थी उत्तराखंड शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है। छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को व शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।