शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है योग:कौशिक

 

शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है योग:कौशिक

देहरादून 21 जून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार के शंकर आश्रम में आयोजित योग शिविर में सोशल डिस्टेंस के तहत योगाभ्यास किया।

कौशिक ने इस मौके पर कहा कि योग ने उत्तराखंड को विश्व पटल पर अलग पहचान दी है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सार्थक पहल के चलते
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को मजबूत करता है।

निरोग काया के लिए सबको योग करना चाहिए। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय जी ने धर्मपुर विधानसभा के शिव मंदिर में आयोजित शिविर में योगाभ्यास किया। उनके साथ धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने भी योगाभ्यास किया।

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।