आप ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

काशीपुर, 8 जून। उधमसिंह नगर के काशीपुर में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की. काशीपुर जोन के अध्यक्ष मुकेश चावला ने रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए पदाधिकारियों को पत्र सौंपे. साथ ही माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने सभी नए मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि सभी आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जनसंपर्क में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सांगठनिक रूप से उधमसिंह नगर को दो जोन खटीमा और काशीपुर में बांटा है। काशीपुर जोन अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली की संस्तुति के बाद सभी पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। उन्‍होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। 2022 विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।