घटिया दर्जे की राजनीति कर रही हैं आप: चौहान

घटिया दर्जे की राजनीति कर रही हैं आप: चौहान

देहरादून 16 जुलाई भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सुर्खियों में आने के लिए आम आदमी पार्टी निचले स्तर पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि आप की परम्परा रही है कि झूठ को उस स्तर तक बोलो की झूठ सच लगने लगे। लेकिन विगत सप्ताह पूरे प्रदेश और देश ने देखा कि आप प्रवक्ता ने किस तरह उतराखंड का अपमान किया और राज्य की जनता की तुलना भूखे जानवरों से कर उत्तराखंड व उत्तराखंड के लोगो का अपमान किया है । जिसके लिए बाद में आप प्रवक्ता माफ़ी भी मांगती रही।

चौहान ने कहा कि इसके बाद एक डिबेट में भाजपा मीडिया पैनलिस्ट के बयान को एडिट कर अपने शब्द उनके मुँह में डालने की कोशिश की गई। पार्टी की ओर से इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जान्च शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जनता आप के आचरण से भली भाँती वाकिफ है और राजनैतिक ज़मीन तलाश रही आप और उसके नेताओं को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे साजिश और हथकंडो से उसका भला नहीं होने वाला है,लेकिन धीरे धीरे उसकी असलियत उजागर हो गई है।आप को अभी उत्तराखंड और उतराखंडियत को समझना होगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।