मुख्यमंत्री ने लोगों को समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

रुद्रपुर। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के के बाद पहली बार अपने जनपद के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। शनिवार को सीएम धामी पंतनगर स्थित नगला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गौर हो कि इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने खुद भी कुछ दूरी तक साइकिल चलाई। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगलावासियों के घरों पर जो तलवार लटकी है। सरकार उसका समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय का सम्मान किया जाएगा, साथ ही लोगों को राहत भी दी जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा मुख्य सचिव को बताया गया है।
ंजिसके बाद सीएम ने शहीद देव बहादुर थापा के गांव में बने स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद के नाम पर एक विद्यालय का नाम रखने के साथ ही जिलाधिकारी को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि को भी जल्द देने के निर्देश दिए। जिसके बाद वह नारायणपुर शहीद स्मारक पहुंचे जहां पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिसके बाद उनका काफिला लालपुर होते हुए किच्छा शहर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के दौर पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनने के बाद जनपद का पहला दौरा है। जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास भी किया. साथ ही उन्होंने जनपद में विकास की योजनाओं के लिए पिटारा खोला।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।