मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिए ड्रग्स और गोवंश हत्या रोकने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिए ड्रग्स और गोवंश हत्या रोकने के निर्देश

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है. उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कॉन्स्टेबलों और वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा. वहीं, उन्होंने गोवंश हत्या रोकने के भी सख्त निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एसोसिएशन के अधिकारियों ने भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौर में पुलिस के जवानों और अधिकारियों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की. साथ ही पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देने को कहा.

सीएम धामी ने कहा कि ड्रग्स हमारी युवा पीढ़ी को खराब कर रहा है. इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है. ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके. पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण संबंधी कैबिनेट उप समिति के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गोवंश हत्या को लेकर सख्त कार्रवाई और इस पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।