आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण

देहरादून: पहाड़ों में लगातार बारिश का कहर जारी है. इस बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं, प्रदेश में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते दिन उत्तरकाशी में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से 20 घरों में मलबा घुस गया और 4 से 5 मकान जमींदोज हो गए हैं.

बता दें कि, उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से जारी भारी बारिश के बीच राज्य सरकार विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के तहत की गई तैयारियों का जायजा लेने में जुटी हुई है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए. उन्होंने कंट्रोल रूम में राहत एवं बचाव कार्य की प्रगति रिपोर्ट का भी जायजा लिया. बता दें कि, प्रदेश में पिछले करीब 48 घंटों से लगातार बारिश जारी है. इसमें उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी समेत कई इलाकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।