कल से पहाड़ के दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, करेंगे जिलों में प्रवास

कल से पहाड़ के दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, करेंगे जिलों में प्रवास

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ प्रवास का कार्यक्रम मौसम के चलते 19 की बजाए अब 20 जुलाई से शुरु होने वाला है। इस बीच वे पहाड़ी जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

पहाड़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिलों में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठकों में भाग लेंगे। रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों के भ्रमण के दौरान वह केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

आपको बता दे कि बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की 19 जून को हुई बैठक में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के जिलों के प्रवास के कार्यक्रम तय किए गए थे। साथ ही 22 जुलाई तक सभी जिला इकाइयों की कार्यसमितियों की बैठकें संपन्न कराने का निर्णय लिया गया था। 15 जुलाई से जिला कार्यसमिति की बैठकों का क्रम भी शुरू हो गया है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 जुलाई को रुद्रप्रयाग, 21 जुलाई को चमोली और 22 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले की कार्यसमिति की बैठकों में बतौर मुख्य वक्ता भाग लेंगे।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी, टिहरी व ऊधमसिंहनगर की जिला कार्यसमितियां हो चुकी हैं। 19 जुलाई को देहरादून जिला व बागेश्वर, 20 जुलाई को देहरादून महानगर, चंपावत व अल्मोड़ा, 21 जुलाई को हरिद्वार, 22 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठकें होंगी। इनमें संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठकों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।