स्वाभिमानी जनता की तुलना कुत्ते से करना आप का मानसिक दिवालियापन : चौहान

स्वाभिमानी जनता की तुलना कुत्ते से करना आप का मानसिक दिवालियापन : चौहान

देहरादून 13 जुलाई, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा उतराखंड की जनता की तुलना भूखे कुत्तो से करने को आप का मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उन्होंने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर आम आदमी पार्टी को उतराखंड और उत्तराखंडियत की समझ नहीं है। देश की सीमाओं की चौकसी में शहादत देते वीर सैनिको के प्रदेश उत्तराखंड ने स्वतन्त्र्ता आंदोलन से लेकर तमाम तरह की गतिविधियों में समाज और देश हित में आगे बढ़ कर कार्य किया है, लेकिन कभी सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। तीलू रौतेली से लेकर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जैसे नायको के वंशज कभी भीख या कायर नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए आम आदमी पार्टी ऐसी मर्यादाओं को हमेशा लांघती रही है। आप को फ्री का चुग्गा फेंकने की जरुरत उतराखंड में नहीं,बल्कि उत्तराखंड से शिस्टचार सीखने की जरूरत है। अपने लिए ज़मीन तलाश रही आप को इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी के लिए देव भूमि की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। केजरीवाल पवित्र आराध्य नंदा देवी पर्वत की तुलना दिल्ली के कूड़े के ढ़ेर से कर चुके हैं। हिन्दू देवी देवताओ के अपमान और अब राज्य की जनता के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चौहान ने कहा कि आप शिस्टाचार और तहज़ीब को भूलकर जिस तरह से देव भूमि वासियों को घृणित और हेय दृष्टि से देश के सामने अपमानजनक तौर पर पेश कर रही है उसे राज्य की जनता जरूर सबक सिखायेगी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।