मुख्यमंत्री के दिल्ली तलब होने पर कांग्रेस ने कसा तंज

मुख्यमंत्री के दिल्ली तलब होने पर कांग्रेस ने कसा तंज

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ रावत को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ रावत के पहले से तय कार्यक्रम आज रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि उनके दिल्ली बुलावे की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को अचानक दिल्ली बुलाये जाने पर तंज कसा है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गैरसैंण सत्र के दौरान त्रिवेंद्र रावत को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया था। तब उसके बाद क्या हुआ यह सब ने देखा। अब भगवान न करे कि जो त्रिवेंद्र रावत के साथ जो हुआ वह कहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ न हो। सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि वैसे तो भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। यह कोई बड़ा विषय नहीं है। मगर अचानक जिस प्रकार से सीएम गहन चिंतन में थे कि कैसे ताकत झोंक कर प्रदेश की जनता को मुंह दिखाया जाए, क्योंकि कोरोना से कई लोग मारे गए। बढ़ती बेरोजगारी के साथ ही महिलाएं रसोई गैस और महंगा खाद्य तेल खरीद रही हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इन परिस्थितियों में ना जाने कितनी चिंताएं सीएम कर रहे थे, लेकिन इसी बीच भाजपा आलाकमान ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ रावत को अचानक दिल्ली बुलाये जाने से निश्चित तौर पर सवाल उठने लाजमी हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।