कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पैक्टर का छापा

हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रोशनाबाद, खाला टीरा और औरंगाबाद में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान औरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि रोशनाबाद और औरंगाबाद क्षेत्र में लंबे समय से मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते छापेमारी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई भी बरामद की, जिस पर ड्रग नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसलिये दवाइयों का सही तरीके से रख-रखाव करें, किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।