दस लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

खटीमा। उधमसिंह नगर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान भी चला रहा है। गुरुवार को भी उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 10 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। उधमसिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई रही है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। गुरुवार को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सितारगंज क्षेत्र में बाईपास पर स्थित एक ढाबा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से पुलिस को 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी की नाम सुभाष निवासी गंगा तहसील बहेड़ी थाना जिला बरेली है। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बरेली से उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई की जाती है। हाल ही में उत्तराखंड एसटीएफ ने भी बरेली में जाकर छापेमारी की थी। इस दौरान एसटीएफ को कई अहम जानकारी मिली थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।