हरिद्वार से ऐसे घर घर भेजा जा रहा गंगाजल

हरिद्वार से ऐसे घर घर भेजा जा रहा गंगाजल

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को स्थगित किये जाने के बाद अब गंगा जल को घर घर तक पहुँचाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत आज हरिद्वार की हरकी पैड़ी से 3 हजार गंगाजली को उत्तर प्रदेश, दिल्ली ,हरियाणा ओर अन्य आस पास के शहरों की ओर रवाना किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, नगर आयुक्त जय भारत सिंह और समाजसेवी शिखर पालीवाल मौजूद रहे

सावन की शुरुआत हो चुकी है जहां हर वर्ष इस दौरान उत्तर प्रदेश दिल्ली और अन्य राज्यों से हरिद्वार आकर अपने गांव के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कावड़ के माध्यम से गंगा चले जाते हैं लेकिन पिछले वर्ष की भांति इस बार भी प्रदेश सरकार द्वारा कोविड संक्रमण के चलते कावड़ यात्रा को स्थगित किया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।