12 जुलाई तक होगी भारी बारिश

देहरादून। मौसम विज्ञान के जानकारों ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल आदि जिलों में आगामी शनिवार से सोमवार तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस लिहाज से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए भूस्खलन जैसे खतरों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नदियों, नालों के किनारों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को भी कहा गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।