भारी बारिश से मकान जमींदोज, तीन लोगों के दबे होने की आशंका

बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र के सुमगढ़ ऐठाण में भारी बारिश से एक मकान जमींदोज हो गया, जिससे परिवार के तीन सदस्यों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सक टीम व एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हो गयी है. वहीं, स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
गौर हो कि भारी बारिश से कई ग्रामीण सड़कें भी बंद हो चुकी हैं। कपकोट क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील कर रहा है। वहीं प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य जारी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।