भारत में सक्रिय ISIS का मॉड्यूल, NIA ने 3 को किया गिरफ्तार

Table of Contents

भारत में सक्रिय ISIS का मॉड्यूल, NIA ने 3 को किया गिरफ्तार

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) का प्रॉपगैंडा फैलाने और युवाओं को बरगालाने तथा भारत के खिलाफ उकसाने की गतिविधियों में लिप्‍त तीन आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों जम्‍मू कश्‍मीर के रहने वाले हैं।

एनआई ने सोमवार को बताया कि भारत के खिलाफ हिंसक ‘जेहाद’ के लिए युवाओं की भर्ती, उन्‍हें बरगलाने और उनकी सोच बदलने को लेकर ISIS के षड्यंत्र में शामिल तीन आरोपियों उमर निसार, तनवीर अहमद भट्ट, रमीज अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं और इन्‍हें रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

युवाओं का करता है ब्रेनवॉश

NIA ने कहा कि ISIS के आतंकवादी विभिन्‍न हिंसाग्रस्‍त क्षेत्रों में सक्रिय हैं। भारत में उन्‍होंने छद्म ऑनलाइन पहचान के साथ अपना नेटवर्क तैयार किया है और अपने कैडर्स के साथ यहां ISIS की प्रॉपगैंडा सामग्रियों का प्रसार करते हैं। उनका मकसद इसके जरिये युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काना, उन्‍हें बरगलना और कट्टर बनाकर अंतत: ISIS में उनकी भर्ती करना है।

एनआईए के अनुसार, ‘द वॉयस ऑफ हिंद’ (VOH) ऐसा ही भारत केंद्र‍ित एक ऑनलाइन प्रॉपगैंडा पत्रिका है। यह हर महीने प्रकाशित होती है। ISIS के आतंकियों के निशाने पर वे युवा होते हैं जो आसानी से किसी के भी प्रभाव में आ जाते हैं। उन्‍हीं को ध्‍यान में रखकर इसमें ऐसी सामग्री प्रकाशित की जाती है, ताकि उन्‍हें उकसाया, भड़काया और कट्टरपंथी बनाया जा सके।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।