चट्टान दरकने से कई घर खतरे की जद में

चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ ऑल वेदर मोटर मार्ग पर भरतोली के पास चट्टान दरकने से तबाही मच गई। चट्टान के मलबे में सरकारी पंचायत घर, पेड़-खेत जमींदोज हो गए हैं। वहीं कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के समीप पहाड़ी दरकने से यातायात बंद हो गया है। यहां बिना बारिश के ही पहाड़ी दरक रही है। यहां मार्ग मलबे से सड़क पटी हुई है। शनिवार को स्वांला के पास ऑल्टो कार पर मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चमोली जनपद में शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। यहां सुबह बारिश होने के बाद बारिश थमी है और आसमान में बादल छाए रहें। बदरीनाथ हाईवे नगरासू से लेकर माणा गांव तक सुचारू है। जनपद में अभी भी 17 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।