मेयर ने पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने पलटन बाजार में किए जा रहे स्मार्ट सिटी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पलटन बाजार की बंद नालियों को दुरुस्त करवाया, जिससे बारिश के समय व्यापारियों को दिक्त न झेलनी पड़ें।
पलटन बाजार की नालियां बंद होने से बीते दिनों हुई बारिश का पानी दुकानों के अंदर भर गया था। इससे व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। दून वैली महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन व पूर्व पार्षद संतोक नागपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत मेयर और विधायक खजान दास से की थी। रविवार को मेयर ने नगर निगम कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर नालियों में जमा मलबे को हटवाया। साथ ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्माण कार्य में नाली निर्माण का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद पार्षद अजय सिंगल, विशाल गुप्ता, पंकज डिडान, हरमिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, मनन आनंद, दिव्य सेठी, मनीष मौनी आदि ने मेयर का आभार जताया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।