मुख्यमंत्री धामी से मिले पीपीएस एसोसिएशन के सदस्य।

मुख्यमंत्री धामी से मिले पीपीएस एसोसिएशन के सदस्य।
मुख्यमंत्री से किया केडर रिव्यू किये जाने का अनुरोध।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पी.पी.एस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की उन्होंने मुख्यमंत्री से केडर रिव्यू किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन एसोसिएशन के सदस्यों को दिया।
इस अवसर पर पी.पी.एस एसोसिएशन की अध्यक्ष, एडिशनल एस.पी श्रीमती रेणु लोहनी, एस.पी सिटी सुश्री सरिता डोभाल, एस.पी देहात  प्रकाश आर्य, एडिशनल एस.पी  चन्द्रमोहन सिंह,  स्वतंत्र कुमार,  जे. आर. जोशी,  हरवंश सिंह,  स्वप्न किशोर,  उत्तम सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।