उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में अब शत-प्रतिशत उपस्थिति हुई जरुरी

उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में अब शत-प्रतिशत उपस्थिति हुई जरुरी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे कोरोना बीमारी की स्थिति ठीक हो रही है ठीक वैसे- वैसे सरकार भी रियायत दे रही है, ऐसे में आज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में अब शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में 26 जुलाई को आदेश जारी कर दिए हैं . पूर्व में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से कार्यालय में 50% उपस्थिति के आदेश दिए गए थे.

नए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य में कोरोना का प्रभाव कम होने के चलते शासनादेश व उपस्थिति के संबंध में निर्धारित समय शासनादेशों को अतिक्रमण करते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के समस्त समूह के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति अब शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाएगी .

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।