सावन के पहले सोमवार को टपकेश्वर मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

देहरादून। सावन महीने का आज पहला सोमवार है। इस मौके पर देवभूमि के महादेव के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सावन के पहले सोमवार पर गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से भगावन शिव का रुद्राभिषेक किया गया. इसके बाद से श्रद्धालु सुबह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की वजह से टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी कम भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि सामान्य दिनों में टपकेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती थी। देहरादून में सुबह से ही हो रही बारिश की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखी गई है। टपकेश्वर महादेव मंदिर में कोविड-19 के नियमों का पालन कराए जाने को लेकर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन महीने को भगवान शंकर का महीना माना जाता है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज ने बताया कि सावन महीना भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना है। सावन में भगवान शंकर प्रसन्न की मुद्रा में रहते है। सावन में जो भी श्रद्धालु भगवान शंकर पर जल चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।