20 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को बीस ग्राम स्मैक के साथ गिरफतार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस देर रात धूलकोट क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर सक्रिय है। इसपर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सज्जाद पुत्र यूसुफ निवासी जीवनगढ विकासनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।