सितंबर से भारत में Sputnik v का उत्पादन शुरू करेगा सीरम

सितंबर से भारत में Sputnik v का उत्पादन शुरू करेगा सीरम

रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरील दिमित्रीव ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) सितंबर में स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा. साथ ही कहा कि कुछ दूसरे मैन्युफैक्चरर भी भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए तैयार हैं. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी की पेशकश देश के 50 से अधिक शहरों और कस्बों में की है.

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने इस वैक्सीन की पेशकश 14 मई के सादे ढंग से की थी और अब इस पायलट परियोजना का विस्तार 50 से अधिक शहरों और कस्बों तक किया गया है. कंपनी ने सोमवार रात को एक ट्वीट में कहा कि वो आने वाले हफ्तों में स्पुतनिक वी को और बढ़ाएगी. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने ट्वीट किया कि अब वैक्सीन हैदराबाद, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, एनसीआर, चेन्नई के अलावा मिरयालगुडा, विजयवाड़ा, बद्दी, कोल्हापुर, कोच्चि, रायपुर, चंडीगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक जैसे शहरों में भी उपलब्ध है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।