मांगों पर कार्यवाही को सीएम से मिले राज्य आंदोलनकारी

देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में आज राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का माल्यार्पण कर उनको मुख्यमंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई दी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में उन्होंने हाल ही में नौकरियों से निकाले जा रहे राज्य आंदोलनकारियों की सेवाओं को निरस्त करने की जानकारी दी व इस जन विरोधी कदम को वापस लेने की मांग की।
उत्तराखंड विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाए जाने, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन कम से कम 15 हजार करने, आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की है। राज्य आंदोलन करियो से संबंधित सभी शासनादेश को एक ऐक्ट के रूप में बनाया जाए।
धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही पुनः इन मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुत्तफ समिति के केंद्रीय संयोजक मनीष कुमार ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि चिह्नीकरण की राह देखते देखते कई आंदोलनकारियों का निधन हो गया। केवल कुछ लोग ही बचे हैं जिनका चिह्नीकरण होना है, तो ऐसे में सरकार शीघ्र ही इनके चिह्नीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें और पूर्व की भांति समाचार पत्रों की कतरनों को आधार मानकर इनका चिह्नीकरण शीघ्र किया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।