पहाड़ों की रानी मसूरी में बिना कोरोना रिपोर्ट प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ा

पहाड़ों की रानी मसूरी में बिना कोरोना रिपोर्ट प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ा

देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पर्यटक स्थलों पर वीकेंड पर जुट रही भीड़ के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधों को यथावत रखा है। चार अगस्त की सुबह छह बजे तक लागू कोरोना कर्फ्यू में वीकेंड पर मसूरी में अन्य वाहनों के साथ दोपहिया से प्रवेश पर भी रोक जारी रहेगी। हालांकि, निर्धारित मानकों का पालन करने वाले पर्यटकों के आवागमन को छूट दी गई है।

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, मसूरी आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व होटल में बुकिंग की व्यवस्था पिछले हफ्ते की तरह अनिवार्य रहेगी।

यही नहीं, जिलाधिकारी ने मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी जैसे पर्यटक स्थल पर वीकेंड पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया है। वर्षाकाल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिहाज से नियमों का पालन सख्ती से कराएं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।