मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की जनपद पिथौरागढ़ के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु 1.60 करोड़ की धनराशि।।

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की जनपद पिथौरागढ़ के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु 1.60 करोड़ की धनराशि।।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात् प्रदान की है।

प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को कुल रूपये 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को रूपये 8.50-8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 04 परिवारों को कल रूपये 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को कुल रूपये 46.75 लाख, सेरासुईधार के 03 परिवारों को कुल रूपये 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 07 परिवारों को कुल रूपये 29.45 लाख, तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु कुल रूपये 8.50 लाख की धनराशि सम्मलित है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।