सल्फाज की गोली खाकर मौत को लगाया गले

देहरादून। रेसकोर्स निवासी एक व्यक्ति ने गुरूवार सुबह सलफाज की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह 10.30 पर पुलिस को किसी से सूचना मिली की संजीव कुमार पुत्र हुकुम चंद निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी रेस कोर्स ने अंबर पैलेस होटल में सल्फास की गोली खा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और अचेत अवस्था में संजीव को उठाकर दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नही चल पाया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।