दीवार से टकराई बेकाबू स्कूटी, पांच लोग घायल

मसूरी। शहर के लंढौर गुरुद्वारा चौक के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लालटिब्बा से लंढौर बाजार की ओर आती एक स्कूटी (संख्या यूके 07-7433) अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी (संख्या यूके 07-7433) पर सवार कुछ व्यक्ति लालटिब्बा से कैमल बैक रोड मसूरी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी गुरुद्वारा चौक लंढौर के पास ब्रेक न लगने के कारण दीवार से जा टकराई। हादसे में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 अन्य व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु कम्युनिटी हॉस्पिटल लंढौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों में मन बहादुर 29 वर्ष पुत्र एएम बहादुर निवासी रघुवीर निवास कैमल बैक रोड मसूरी, मीनाक्षी 14 वर्ष पुत्री सूरज बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, प्रिया 6 वर्ष पुत्री मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, रीना पत्नी मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड और अर्णव पुत्र मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड शामिल हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।