31 जुलाई को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

31 जुलाई को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (Uttarakhand Board) 10वीं और 12वीं के नतीजे 31 जुलाई को घोषित करने जा रहा है. इस बार 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट एक ही दिन घोषित किए जाएंगे. अगर कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होगा तो उसे आवेदन करने का मौका दिया जाएगा. इस बार कोई भी छात्र फेल नहीं होगा.

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चार से 22 मार्च के बीच आयोजित होनी थी. कोरोना के कारण दोनों ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद शासन ने निर्णय लिया था कि उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को प्रमोट किया जाएगा.

इस बार 12वीं में 1,18,130 छात्रों ने रेग्युलर और 4,068 छात्रों ने प्राइवेट आवेदन किया था. 10वीं बात करें तो 1,45,687 छात्रों ने रेग्युलर और 2,663 छात्रों ने प्राइवेट आवेदन किया था. 9वीं के परीक्षा परिणाम के आधार 10वीं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा. वहीं 11वीं के रिजल्ट के आधार पर 12वीं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा.

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. 31जुलाई को 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा. कोरोना के कारण इस बार रिजल्ट दो दिन देरी से जारी किया जा रहा है. पिछले साल रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित किया गया था.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।