उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार

देहरादून: सुखबीर सिंह संधू ने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया है. आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू ने अपना पदभार संभाला. संधू ओम प्रकाश की जगह मुख्य सचिव बने हैं.

संधू इससे पहले केंद्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे थे. कल ही NHAI से सुखबीर सिंह संधू को रिलीव किया गया था.

सुखबीर सिंह संधू भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं. वो अभी तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे. 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया था. उत्तराखंड सरकार ने उनको वापस बुलाने के लिए एक चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया. वह उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

काम करने में तेज-तर्रार माने-जाने वाले संधू के पास व्यापक अनुभव है. संधू केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री पंजाब, प्रकाश सिंह बादल के वो सचिव रहे हैं. उत्तराखंड में लौटने के बाद बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव भी रहे हैं. संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।