नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग से गाली-गलौज व डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बाद थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. थाना पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस का कहना है कि यह नाबालिग लड़का निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर से एक नाबालिग लड़की को जनवरी माह में भगा कर ले गया था. परिजनों की तहरीर पर दोनों को ढूंढ लिया गया है. आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया था. जिसके बाद वह जमानत में बाहर आ गया था. 28 जून को वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गया हुआ था. इस दौरान उसे कुछ लोगों द्वारा उसे घेर लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की.

जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए. जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर अभी भी उसका उपचार चल रहा है.

पीड़ित के भाई नशीम कुरैशी की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कुलदीप, अभी सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की घटना 28 जून की है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।