महिला कांस्टेबल रजनी ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंग

महिला कांस्टेबल रजनी ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंग

मनोज नोडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार की महिला कांस्टेबल रजनी ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंगकोटद्वार में नशे का कारोबार धीरे धीरे छोटे बच्चों को भी अपनी जकड़ में लेने लगा है इसका परिणाम यह हो रहा है कि मासूम बच्चे अपने खाने खेलने और पढ़ने की उम्र में पढ़ने खेलने के बजाय नशे की गिरफ्त में जकड़ते जा रहे हैं। कोटद्वार में लगातार अवैध स्मैक अवैध नशे ने कई परिवारों को बर्बाद करके रख दिया है। नशे की गिरफ्त में आए ऐसे ही बच्चों की दुर्दशा को देखते हुए कोटद्वार में एसपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल रजनी नौटियाल से बच्चों की यह पीड़ा देखी नहीं गई और उन्होंने इस कोरोना काल में अपने उच्चाधिकारियों एसपी पौड़ी,पी रेनुका देवी और एएसपी मनीषा जोशी के दिशा-निर्देशों में अपने कुछ विभागीय सहयोगियों और कोटद्वार के समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर कोटद्वार में बच्चों को अवैध नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए एक मुहिम छेड़ी है। इसके लिए उन्होंने अपने पुलिस विभाग के कुछ सहयोगीयों, शहर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर पूरे कोटद्वार नगर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाना शुरु कर दिया है। मंगलवार को भी रजनी नौटियाल ने अपने सहयोगीयों के साथ युवा बालकों को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की बुराइयों को दर्शाते हुए कोटद्वार की सड़कों पर जनजागरुकता रैली निकाली और कोटद्वार की जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।
रजनी नौटियाल का मानना है कि नशे को रोकने के लिए केवल पुलिस की कार्यवाही ही भरपूर नहीं है वरन् इसके लिए कोटद्वार के आम नागरिक को भी जागरूक होना बहुत जरूरी है। साथ ही जो बच्चों नशे के आदी हो चुके हैं उनके अभिभावकों को पुलिस, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जंग छेड़नी होगी और नशे की बुराइयों को आमजन तक पहुंचा कर नशे को जड़ से खत्म करने होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।