पुलवामा एनकाउंटर में जैश के 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे।
बता दें कि, अवंतीपोरा के त्राल स्थित नागबेरन वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस सुरक्षाबलों का साथ दे रही है। दोनों ने मिलकर यह साझा अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।