हॉकी खिलाड़ी के घर के बाहर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज,एक गिरफ्तार

हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर के बाहर कुछ व्यक्तियों ने पटाखे फोड़े थे। इस पर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले में पुलिस ने रात को एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। देर रात वंदना कटारिया के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर पुलिस ने सुमित चौहान और विजयपाल के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और जातिसूचक शब्द कहने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आरोपित विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। राष्ट्रीय भावना आहत करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
दरअसल, ओलिंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हाकी टीम की हार पर खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर बुधवार को कुछ लोगों ने पटाखे छोड़ दिए, जिसे लेकर विवाद पर विवाद हो गया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया गया। मामले को लेकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर वंदना के परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।