मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन किया

रविवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री प्रकाश सुमन ध्यानी की भारतीय, यूनानी एवं चीनी दर्शन पर आधारित पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को चरितार्थ करती है। पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक छात्रों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के लिये लाभदायक होगी।  नई शिक्षा नीति के विचार को जन-जन तक पहुचाने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक हमारे मस्तिष्क को खुराक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी पुस्तक में  ध्यानी जी ने गागर में सागर भरने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणाएं नहीं काम करने में विश्वास करते हैं। जो भी काम शुरू किया है उसे पूरा करेंगे। सरकार टीम भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध्यानी ने कहा कि भाव में भगवान होते हैं। सर्वप्रथम देश आता है। सभी को अपना काम मनोयोग और ईमानदारी से करना है

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत,  विधायक  हरबंस कपूर, मेयर  सुनील उनियाल गामा, महानिदेशक सूचना  रणवीर सिंह चौहान, निदेशक संस्कृति विभाग वीणा भट्ट,   मनोहर सिंह रावत,  अंजली ध्यानी,  दीपक खत्री,  अजीत चौधरी, विनसर पब्लिकेशन से कीर्ति नवानी आदि उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।